पूर्वमन्त्री थापा सहित राप्रपा के ३० नेता द्वारा पार्टी परित्याग, कांग्रेस प्रवेश करने की तैयारी

काठमांडू, २६ जुलाई । पूर्व मन्त्री तथा राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के नेता सुनिलबहादुर थापा सहित ३० नेता–कार्यकर्ता ने पार्टी से सामूहिक इस्तिफा दिया है । थापा पूर्व प्रधानमन्त्री सूर्य बहादुर थापा के पुत्र भी हैं । पार्टी अध्यक्ष पशुपति शमशेर राणा को सम्बोधन करते हुए थापा के साथ विष्णुविक्रम थापा, बाबुराम बस्नेत, वृजलाल यादव, पदमबहादुर बस्नेत जैसे केन्द्रीय नेताओं ने पार्टी परित्याग किया ।
पार्टी परित्याग करनेवाले नेताओं का कहना है कि पार्टी में नीतिगत स्पष्ट नहीं है, इसके संबंध में पार्टी को बारबार ध्यानाकर्षण कराने से भी कोई सुनुवाई नहीं हुई । पार्टी परित्याग करनेवाले समूह को यह भी मानना है कि अब राप्रपा के प्रति जन–आकर्षण नहीं है और पार्टी भी जनमत के विपरित आगे बढ़ रही है । पार्टी परित्याग करनेवाले नेताओं में से सुनिल थापा पूर्व उद्योग वाणिज्य मन्त्री हैं । पार्टी के भीतर वह सह–महामन्त्री थे । इसीतरह विष्णु विक्रम थापा भी पूर्व गृह राज्यमन्त्री हैं । वह पार्टी में कार्य संपादन समिति सदस्य थे ।
इसीतरह किरण गिरी, दिलिप राई, आशाराम चौधरी, चन्द्रबहादुर घुण्डे गुरुङ, राज्यलक्ष्मी श्रेष्ठ, चतुरमान विश्वकर्मा, राम पदारथ साह, नारायण राउत, इन्द्रबहादुर तामाङ र राजकुमार राई, डम्बरबहादुर राई, माधव पौडेल, अर्जुनविक्रम थापा, हरेन्द्रप्रसाद यादव, रुपनारायण यादव, भिखारीलाल यादव, महेन्द्र बस्नेत, गोपी ठकुरीडोलनाथ आचार्य, दबिबल तामाङ, मदन घिमिरे र ध्रुब थापा ने भी पार्टी परित्याग किया है । यह सब केन्द्रीय नेता है । इसके अलवा धनकुटा और सिन्धुपाल्चोक जिला के अधिक कार्यकर्ता ने राप्रपा परित्याग किया है ।
राप्रपा परित्याग करनेवाले सभी नेता–कार्यकर्ता नेपाली कांग्रेस प्रवेश करने की तैयारी में है । प्राप्त सूचना अनुसार कांग्रेस में सुनिल थापा को पार्टी पदाधिकारी की जिम्मेवारी मिलनेवाली है ।

