Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन की नजर लद्दाख पर ही नहीं लिपुलेख पर भी, अपने पीएलए बटालियन को किया तैनात

 
फाइल फोटो लिपू

चीन ने पीपल्स लिब्रेशन ऑर्मी की एक बटालियन को उत्तराखंड में लिपुलेख पास के नजदीक तैनात किया है। लद्दाख सेक्टर के बाहर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर मौजूद उन ठिकानों में से एक है जहां पिछले कुछ सप्ताह में चाइनीज सैनिकों की आवाजाही दिखी है।

भारत और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में मई पहले सप्ताह में तनाव की शुरुआत हुई और 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे, चीन ने अपने हताहत सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया था। पिछले 45 साल में पहली बार दोनों देशों के सैनिकों में इस तरह खूनी झड़प हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच बातचीत के बाद दोनों देश सैनिकों को पीछे हटाकर तनाव कम करने पर सहमत हुए।

यह भी पढें   पाँच दिनों में 50 हजार से अधिक नेपाली दशहरा मनाने के लिए स्वदेश लौटे

भारत के एक टॉप सैन्य कमांडर ने कहा है कि, ”लिपुलेख पास, उत्तरी सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में एलएसी पर पीएलए सैनिकों का जमावड़ा है।” लिपुलेख पास मानसरोवर यात्रा रूट पर है, जो इन दिनों नेपाल से विवाद को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। यहां भारत की ओर से बनाए गए 80 किलोमीटर सड़क पर नेपाल ने आपत्ति जताई थी। लिपुलेख पास के जरिए एलएसी के आरपार रहने वाले भारत और चीन के आदिवासी जून-अक्टूबर के दौरान वस्तु व्यापार करते हैं।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस की नई केंद्रीय कार्यसमिति के लिए मतदान अब तक जारी

नेपाल ने नए नक्शे में  कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को शामिल किया है। लिपुलेख भारत-चीन-नेपाल सीमा के ट्राइजंक्शन पर है।

भारतीय अधिकारियों ने बताया कि लिपुलेख पास पर पीएलए ने एक बटालियन को तैनात किया है, जिसमें करीब 1000 सैनिक हैं, ये सीमा से कुछ दूरी पर हैं। एक दूसरे सैन्य अधिकारी ने कहा, ”यह सिग्नल है कि चीनी सैनिक तैयार हैं।” इसके साथ ही भारत ने पीएलए सैनिकों के बराबर संख्या बढ़ा दी है और वह नेपाल पर भी नजर रख रहा है।

यह भी पढें   उमेश श्रेष्ठ द्वारा पेश की गई आर्थिक प्रतिवेदन बंदसत्र में पारित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com