Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डब्ल्यूएचओ ने आगाह​ किया ​कि कोविड-19 की सटीक दवा कभी संभव नहीं

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार (2 अगस्त) को आगाह​ किया ​कि कोविड-19 की सटीक दवा कभी संभव नहीं है। उसने कहा कि हालात सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा। कई देशों को इस पर अपनी रणनीति दोबारा बनानी चाहिए। संगठन ने वैक्सीन की प्रबल उम्मीद के बावजूद कोरोना वायरस की दवा को लेकर ऐसी बातें कही।

एजेंसी ने यह भी कहा कि दुनियाभर में हालात सामान्य होने में लंबा वक्त लगेगा। वहीं, डब्ल्यूएचओ के निदेशक टेड्रोस अदनोम घेबरेसस ने जेनेवा स्थित मुख्यालय से एक वर्चुअल ब्रीफिंग में कहा कि सरकारों और लोगों के लिए यह साफ संदेश है कि बचाव के लिए सब कुछ करें। दुनियाभर में इस महामारी से मुकाबले में फेस मास्क एकजुटता का प्रतीक बनना चाहिए।

यह भी पढें   “शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, माँ शैलपुत्री की पूजा

संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य संस्था के प्रमुख ने कहा कि कई वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई अचूक दवा नहीं है और संभवत: ऐसा कभी हो भी नहीं सकता। इस मौके पर टेड्रोस और डब्ल्यूएचओ के आपात मामलों के प्रमुख माइक रियान ने सभी देशों से कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क, शारीरिक दूरी, हैंड-वाशिंग और टेस्टिंग जैसे उपायों को सख्ती के साथ लागू करने की अपील की।

यह भी पढें   त्योहारों के समय में सस्ते दर पर हवाई टिकट उपलब्ध कराने पर सहमति

अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे संक्रमित
दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में संक्रमित लोगों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है। इस देश में पीड़ितों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है। अमेरिका के टेक्सास और फ्लोरिडा समेत कई दूसरे प्रांतों में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। पूरे देश में अब तक कुल एक लाख 58 हजार से अधिक पीड़ित दम तोड़ चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com