Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में कोरोना संक्रमण से भयावह स्थिति

 

४ अगस्त, जनकपुर । प्रदेश २ के विभिन्न जिला में कोरोनावाइरस संक्रमण अवस्था बहुत ही भयावह हो गया है । प्रदेश २ के ८ जिला मे से ३ जिला में अत्यधिक भयावह स्थिति है । विभिन्न पालिका में कोरोना संक्रमित देखने के बाद वहां निषेधाज्ञा भी जारी की गई है ।
प्रदेश नम्बर २ के अस्थायी राजधानी जनकपुरधाम में मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद कार्यालय के साथ साथ विभिन्न स्थानों में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जनकपुरधाम में सोमवार रात १२ बजे से निषेधाज्ञा जारी की गई है ।
मंगलवार से जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका क्षेत्र का बजार, दूकान, सरकारी तथा गैरसरकारी कार्यालय के साथ साथ व्यापारिक केन्द्र भी बन्द है ।
धनुषा के प्रमुख जिला अधिकारी प्रेमप्रसाद भट्टराई ने जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण का खतरा देखते हुए एक सप्ताह के लिए निषेधाज्ञा जारी की गई है ।
जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा ने जानकारी दी कि ऐन २०२० के दफा २ अनुसार जिला सुरक्षा समिति के निर्णय अनुसार जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका भर निषेधाज्ञा जारी की गई है । मंगलवार सुबह से ही जनकपुरधाम में अत्यावश्यक के सिवा सभी सेवा बन्द है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com