Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में एक ही दिन में १ सौ ४१ नए संक्रमित पाए गए, अब तक की सबसे बडी संख्या

 

 

वीरगञ्ज स्थित नारायणी अस्पताल द्वारा किए गए पिसिआर परिक्षण रिपोर्ट के अनुसार १ सौ ४१ नए संक्रमित पाए गए हैं। यह अब तक की सबसे बडी संख्या है ।

१ सौ ४१ संक्रमित में से सब से अधिक जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा में कार्यरत ४४ प्रहरी हैं। तराई हस्पिटल के १, पशु अस्पताल के १ , सेना के ५, कारागार के २, नेशनल मेडिकल कलेज के १ व्यक्ति में भी संक्रमण पुष्टि हुई है ।  संक्रमितों में बारा जिला का ४ और रौतहट जिला का ४ व्यक्ति है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन को मनीष झा का जवाब...सरकार में कोई अकेला नहीं होता

नए संक्रमितों में २१ महिला तथा १ सौ २०  पुरुष हैं।

नए संक्रमित वीरगञ्ज महानगरपालिका के विभिन्न वडा के हैं । वीरगञ्ज महानगरपालिका के चीनीमिल, श्रीपुर, तेजारथ टोल, गण्डक बहुअरी, मुर्ली, भिस्वा, घडिअर्वा, सबैठवा, पिपरा, रानीघाट, खल्वाटोला श्रीसिया, छपकैया, प्रतिमा चौक, पृथ्वीनगर, गणेश चौक, आदर्शनगर, अलौं, फुलबारी टोल, अशोक वाटिका, भवानीपुर, चण्डाल चौक टोल के हैं ।

परसा में भी दो संक्रमित पाए गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com