अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप की मौत
वाशिंगटन, एएनआइ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप की मौत हो गई है। उन्होंने अमेरिकी समयानुसार शनिवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 72 वर्षीय रॉबर्ट ट्रंप को मैनहट्टन के न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले कई महीनों से बीमार थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी करके कहा कि मुझे बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे प्यारे भाई रॉबर्ट ने आज रात को इस दुनिया के अलविदा कह दिया। रॉबर्ट मेरे भाई ही नहीं बल्कि मेरे सबसे अच्छे मित्र थे। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा लेकिन हम फिर मिलेंगे। मेरे दिल में उनकी यादें हमेशा बनी रहेंगी।

