Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संचारकर्मियों में निःशुल्क पीसीआर परीक्षण के लिए पत्रकार महासंघ ने किया आग्रह

 

काठमांडू, २४ अगस्त । नेपाल पत्रकार महासंघ ने सरकार से आग्रह किया है कि फ्रन्टलाइन में रहकर काम करनेवालें पत्रकारों को निःशुल्क कोरोना परीक्षण (पीसीआर) की व्यवस्था की जाए । महासंघ के महासचिव रमेश विष्ट ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार से यह आग्रह किया है ।
महासंघ ने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि कोरोना महामारी की इस घडी में रिपोर्टिङ के दौरान अग्रमोर्चा में रहकर काम करनेवाले पत्रकार भी संक्रमण की उच्च जोेखिम में हैं, इसीलिए उन लोगों में भी निःशुल्क परीक्षण किया जाए । महासंघ ने पत्रकारों से यह भी आग्रह किया है कि कार्यस्थल में रहते वक्त पत्रकारों को भी सुरक्षा संबंधी उच्च सतर्कता अपनी चाहिए ।
महासंघ ने कहा है कि अभी तक लगभग ६ दर्जन पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं । महासंघ ने कहा है कि विशेषतः फिल्ड में क्रियाशील संवाददाता, फोटो पत्रकार और कैमरा पर्सन सबसे अधिक जोखिम में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com