Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्याम गगन से बरसें, मोहन की रस बूँदें : जयप्रकाश अग्रवाल (चैनवाला)

 

राधाष्टमी गीत

श्याम गगन से बरसें, मोहन की रस बूँदें,
लता पता से टपकें, सावन की रस बूँदें ।
राधा का जन्म हुआ है ।

बजे दुन्दुभि, फूल बरसते,
देव, मुनि, नर सब हरसते ।
गोपी हिय में सरसें, श्री वन की रस बूँदें ।
राधा का जन्म हुआ है ।

मथुरा विहँसे, गोकुल विहँसे,
नीलोज्ज्वल जग चंद्र निकर से ।
सुन सखि सुन वंशिका वादन की रस बूँदें ।
राधा का जन्म हुआ है ।

यह भी पढें   एलपीजी गैस लेने के लिए नागरिकता और परिचयपत्र अनिवार्य, नेपाल आयल निगम की व्यवस्था की चौतरफा आलोचना

केकी केलि नृत्य में व्यस्त,
उठे हुए हैं सबके हस्त ।
रसिया के चितवन की, आनन की रस बूँदें ।
राधा का जन्म हुआ है ।

रसपान करें, गुणगान करें,
कुंज गलिन में मान करें ।
पीलें-पीलें अब, आस्वादन की रस बूँदें ।
राधा का जन्म हुआ है ।

जयप्रकाश अग्रवाल
काठमांडू, नेपाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com