Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार की गलत नीति के कारण कोरोना संक्रमण बढा : प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस

 
२६ अगस्त, काठमांडू । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली काँग्रेस ने दावा किया है सरकार के गलत नीति के कारण कोरोनावाइरस का संक्रमण बढ रहा है ।  पार्टी का सहमहामन्त्री तथा कोभिड १९ अनुगमन समिति का संयोजक डा प्रकाश शरण महत ने एक प्रेस नोट द्वारा दावा किया है कि सरकार के गलत नीति के कारण संक्रमण भयावह हो गया है । सरकार कभी लकडाउन करती है तो कभी खोलती है फिर बन्द करती है जिससे कोरोना संक्रमण भी बढ रहा है और आर्थिक समाजिक स्थिति भी बदतर हो गई है ।
उन्होंने बताया कि सरकार के इस प्रकार की नीति से आर्थिक व समाजिक असर को कम करने का कोई ठोस योजना नहीं है ।
उन्होंने शिकायत की कि हमारी पार्टी बार बार सरकार को कोरोना संक्रमण को रोकने का उपाय तथा इस से उत्पन्न परिस्थिति के बारे में आगाह कर रही है पर सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है ।
नेपाली कांग्रेस द्वारा गठित कोभिड—१९ अनुगमन समिति के तरफ से देशभर की अवस्था का अनुगमण किया जा रहा है और उससे प्राप्त निष्कर्ष से सरकार का ध्यानाकर्षण के लिए सार्वजनिक की जा रही है परन्तु सरकार लकडाउन खोलने और लगाने के सिवा कुछ कर नहीं रही ।
उन्होंने कहा कि आज सरकार की अकर्मण्यता और संवेदनहीनता के कारण ही संक्रमण नियन्त्रण से बाहर हो गया है और नागरिक का जीवन अत्यन्त संकट में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *