चाइनीज ऐप्स को भारत में तीसरी बार बड़ा झटका,PUBG समेत कुल 118 चाइनीज ऐप्स बैन
चाइनीज ऐप्स के खिलाफ एक बार फिर से भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकप्रिय गेम PUBG समेत कुल 118 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया है। बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने 15 जून को 57 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था और इसके बाद 47 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं चाइनीज ऐप्स को भारत में तीसरी बार बड़ा झटका लगा है।

