बालुवाटार में प्रधानमंत्री ओली और प्रचण्ड भेटवार्ता जारी
काठमाडौं ।
सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्षद्वय केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के बीच भेटवार्ता जारी है ।
प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में भेटवार्ता जारी रहने की जानकारी प्रचण्ड के प्रेस संयोजक विष्णु सापकोटा ने दी है । दोनों नेताओं के बीच शुक्रबार होने वाले स्थायी कमिटी बैठक और उसमें पेश करने की सहमति के प्रस्ताव पर विचार विमर्श होने की सम्भावना है । दोनों नेता उक्त प्रस्ताव तैयार करने गृहकार्य में लगे हुए हैं ।


