हिन्दू राष्ट्र के लिये ५० लाख का हस्ताक्षर अभियान ।
नेपालगन्ज । पवन जायसवाल । राप्रपा नेपाल ने देशव्यापी रुपमें सभी धर्मो के बीच में समानता और स्वतन्त्रता कायम रख्ते हयें नेपाल को पुनः धर्म सापेक्ष हिन्दू राष्ट बनाने के माँग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शनिवार २३ मार्च को शुरु किया है ।
इस तरह के हस्ताक्षर अभियान को लेकर बाँके जिला के नेपालगन्ज स्थित बाँगेश्वरी मन्दिर के प्रांगन मे भी सुबाह से शाम तक हिन्दू राष्ट्र के पक्ष में हस्ताक्षर संकलन का काम किया गया था ।
राप्रपा नेपाल ने देशभर से ५० लाख हस्ताक्षर संकलन करने का अपना लक्ष्य लिया है।
इस तरह राप्रपा नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा के प्रमुख आतिथ्यि में अगामी चैत्र २४ गते नेपालगन्ज के नगर क्षेत्र त्रिभुवन चौक में आम सभा भी करने की योजना है ।
आम सभा को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिये बिभिन्न समितियों का गठन भी गया है । राप्रपा बाँके के अधयक्ष मोहन सिंह के.सी. इस बात की जानकारी दी ।

