विकसित देशों की नकल, हफ्ता में दो दिन सार्वजनिक छुट्टी, पर्यटन मन्त्रालय पेश कर रहा है प्रस्ताव

काठमांडू, २४ सितम्बर । अन्य विकसित देशों की नकल करते हुए अब नेपाल में भी हफ्ता में दो दिन सार्वजनिक छुट्टी देने की तैयारी हो रही है । इसके लिए संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय की ओर से मन्त्रिपरिषद् में प्रस्ताव पेश किया जा रहा है । मन्त्रालय स्रोत का कहना है कि आन्तरिक पर्यटन प्रवद्र्धन के लिए मन्त्रालय की ओर से इसतरह का प्रस्ताव पेश किया जा रहा है ।
पर्यटन मन्त्री योगेश भट्टराई की अध्यक्षता में आज बिहीबार सम्पन्न उच्चस्तरीय समूह की बैठक ने इसके संबंध में निर्णय किया है । निर्णय अनुसार हफ्ता में दो दिन छुट्टी संबंधी व्यवस्था के खातिर आवश्यक अनुसंधान के लिए कार्यदल बनाया गया है । कार्यदल द्वारा तैयार प्रस्ताव को मन्त्रिपरिषद् में पेश किया जाएगा । मन्त्रालय के सह–सचिव एवं पर्यटन महाशाखा के प्रमुख प्रदीपकुमार कोइराला के संयोजकत्व में समिति बनाया गया है ।
समिति में पर्यटन विभाग के प्रमुख रुद्रसिंह तामाङ और नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रमुख कार्यकारी निर्देशक धनन्जय रेग्मी सदस्य हैं । समिति में अर्थ, गृह और सामान्य प्रशासन मन्त्रालय से भी प्रतिनिधि को समावेश किया जा रहा है ।

