पशुपति और लुम्बिनी दर्शन खुला करने की तैयारी
काठमांडू, २४ सितम्बर । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) संबंधी समस्या के कारण बंद काठमांडू स्थित पशुपति मंदिर और लुम्बिनी स्थित बुद्ध गुम्बा में दर्शन खुला करने की तैयारी हो रही है । इसके लिए कोरोना क्राइसिस म्यानेजमेन्ट सेन्टर (सीसीएमसी) में प्रस्ताव पेश हो रहा है । संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मन्त्रालय की ओर से दर्शन संबंधी प्रोटोकल बनाकर प्रस्ताव पेश किया जा रहा है ।
देश में लकडाउन होने के बाद सरकार ने महत्वपूर्ण धार्मिक तिर्थस्थल एवं मंदिरों में दर्शन के लिए बंद किया था । आज के दिन पशुपति और लुम्बिनी दोनों जगह धार्मिक विधि के अनुसार होनेवाला नियमित पूजा के अलवा दर्शनार्थी को प्रवेश निषेध है । लेकिन सार्वजनिक यातायात संचालन होने के बाद धार्मिक विश्वास में आस्थावान भक्तजनों की ओर से मंदिर खुला करने के लिए दबाव दिया जा रहा है ।

