Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछले २४ घंटों में १४९७ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण, १७ व्यक्ति की मृत्यु

 

काठमांडू, २४ सितम्बर । पिछले २४ घंटो की तथ्यांक अनुसार नेपाल में १४९७ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ है । इसी अवधि में १७ कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हुई । बिहीबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने इस बात को पुष्टी की है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में देशभर ११४४९ व्यक्तियों में कारोना परीक्षण किया गया है, उसमें से १४९७ व्यक्ति में कोरोना पुष्टी हुआ है । नयां संक्रमितों के साथ अब नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की संख्या ६९३०१ पहुँच गई है । संक्रमितों में से ५०४११ व्यक्ति डिश्चार्ज भी हो चुके हैं । पिछले २४ घंटों में इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की संख्या ४५७ है ।
मन्त्रालय के अनुसार अब देश भर १८४३७ सक्रिय संक्रमित हैं । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित १७ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमित होकर मरनेवालों की कूल संख्या ४५३ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *