Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीपिका ने स्वीकार किया ड्रग्स चैट की बात

 

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद से कई बड़ी हस्तियां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के रडार पर हैं। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों का ड्रग्स मामले में नाम सामने आया है। इसके बाद एनसीबी ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को रकुलप्रीत से पूछताछ की गई। उन्होंने ड्रग्स लेने से मना कर दिया लेकिन रिया के साथ ड्रग्स चैट को स्वीकार कर लिया। अभिनेत्री ने बताया कि ड्रग्स उनके घर पर था लेकिन रिया ने रखवाया था। वहीं दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ हो चुकी है। इसी बीच दीपिका और श्रद्धा से एजेंसी कार्यालय में पूछताछ जारी है। सारा अली खान भी ब्यूरो के कार्यालय पहुंच गई हैं।

यह भी पढें   एकाग्रता वह शक्ति है, जो बिखरी हुई ऊर्जा को उपलब्धि में बदल देती है : बिमल सरार्फ,

क्षितिज रवि प्रसाद को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े निर्देशक क्षितिज रवि प्रसाद को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उनके घर से गांजा मिला था। उन्होंने ड्रग्स पेडलर्स से ड्रग लेने की बात कबूल कर ली है।

दीपिका ने कबूली ड्रग्स चैट की बात
एनसीबी के सामने दीपिका पादुकोण ने ड्रग्स चैट को कबूल कर लिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि इस चैट से अपने सर्किल में डूब मंगाया जाता था। डूब यानी भरी हुई सिगरेट जिसे वो लोग पीते हैं। हालांकि उन्होंने ब्यूरो के बहुत से सवालों पर चुप्पी साध ली है।

यह भी पढें   मोदी और शी ने पुतिन से रूस–यूक्रेन युद्ध रोकने का रखा प्रस्ताव

दीपिका ने नहीं दिए संतोषजनक जवाब
एनसीबी कार्यालय में दीपिका और करिश्मा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार दीपिका ने कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए हैं।

एनसीबी कार्यालय पहुंचीं सारा अली खान
सारा अली खान एनसीबी कार्यालय पहुंच गई हैं। उनसे एनसीबी ड्रग्स मामले में पूछताछ की जाएगी। वहीं दीपिका और श्रद्धा से ब्यूरो की पूछताछ जारी है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com