17 अक्टूबर से भारत से विमानों की आवाजाही बहाल करने का प्रस्ताव
काठमांडू,
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 17 अक्टूबर से भारत से विमानों की आवाजाही बहाल करने का प्रस्ताव किया है। कोविड-19 संकट के कारण भारत से विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लागू करने के बाद यह कदम उठाया था।
नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सात महीने बाद भारत के साथ हवाई संपर्क खोलने का प्रस्ताव किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय सचिव कमल प्रसाद भट्टराई ने कहा कि स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उड़ानें शुरू की जाएंगी। भट्टराई ने कहा कि हमने कोविड-19 संकट प्रबंधन केंद्र के पास 17 अक्टूबर से उड़ान बहाल करने का प्रस्ताव भेजा है। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। जैसे ही वे फैसला ले लेंगे हम उसके बाद विमानों की संख्या और परमिट जारी करेंगे।

