Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संक्रमितों की दैनिक वृद्धि दर में नयां रेकर्ड, ५००८ व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी

 

काठमांडू, १० अक्टूबर । नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमितों की दैनिक वृद्धिदर में नयां रेकर्ड कायम हुआ है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा शनिबार जारी सूचना अनुसार पिछले २४ घंटों में ५००८ नयां व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी हुआ है । इसमें २६७२ काठमांडू उपत्यका निवासी हैं । यह संख्या आज तक के ही दैनिक वृद्धि संख्या में सबसे अधिक है ।
नयां संक्रमितों की संख्या सहित नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या १०५६८४ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों की अवधि में नेपाल में कूल १९३२० लोगों में पीसीआर परीक्षण की गई थी ।
इसीतरह पिछले २४ घंटों में १२२९ संक्रमित ठीक होकर डिश्चार्ज हो गए हैं । इसतरह ठीक होनेवालों की कूल संख्या ७४२५२ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार आज के दिन देशभर ३०८१८ सक्रिय संक्रमित हैं । इसमें से १७१६४ होम आइसोलेशन में हैं और बांकी संस्थागत आइसोलेशन में ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com