कोरोना परीक्षण के लिए सरकार ने उठाया हाथ, अब स्वयम् को देना पड़ेगा शुल्क

काठमांडू, १९ अक्टूबर । कोरोना वायरस (कोभिड–१९) परीक्षण से सरकार ने हाथ उठाया है, अब अगर किसी को कोरोना परीक्षण करना है तो व्यक्ति स्वयम्को शुल्क देना पड़ेगा । यह निर्णय कात्र्तिक २ गते से देशभर के सम्पूर्ण सरकारी, गैरसरकारी तथा निजी अस्पतालों में लागू होगा । स्मरणीय है, इससे पहले तक कोरोना संबंधी सम्पूर्ण परीक्षण तथा उपचार सरकार की ओर से हो रहा था । ऐसी अवस्था में भी अगर कोई निजी खर्च में करना चाहते थे तो उन लोगों यह छूट थी । लेकिन अब सम्पूर्ण परीक्षण और उपचार अब व्यक्ति स्वयम् को करना होगा ।
लेकिन सरकार ने यह भी कहा है कि आर्थिक रुप में अति विपन्न, असहाय अवस्था में रहे नागरिक, असहाय महिला, अति अपांगता से पीडित, जेष्ठ नागरिक, अग्रपंक्ति में रहकर काम करनेवाले स्वास्थ्यकर्मी तथा सुरक्षाकर्मियों कि परीक्षण सरकारी खर्च में ही की जाएगी । कहा गया है कि अगर उन लोगों की कोरोना बीमा की गई है तो आवश्यक उपचार रकम बीमा रकम से ही लिया जाएगा ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम ने कहा– ‘अब सभी व्यक्तियों की परीक्षण तथा उपचार खर्च स्वयम् व्यक्तियों को ही करना होगा, ऐसा निर्णय हुआ है ।

