भीम रावल ने वापस किया दशहरा का बोनस

१८ अक्टूबर, काठमांडू । नेकपा के नता तथा पूर्व गृहमन्त्री भीम रावल ने दशहरा के बोनस का रकम वापस किया है । उन्होंने रविवार को संघीय संसद सचिवालय से एक पत्र लिखकर आग्रह किया है कि मेरे दशहरा का बोनस वापस करने की व्यवस्था करें ।
उन्होंने संघीय संसद सचिवालय से अनुरोध किया है कि अगर मेरे खाता से रकम वापस लेने में मुश्किल हो रही तो चेक से या मेरे अगले महीना के पारिश्रमिक से उक्त रकम काट लें । उनका मानना है कि देश कोरोना महामारी के संकट से घिरा हुआ है इस वक्त बोनस लेना सही नहीं है । जनप्रतिनिधियों को इस महामारी के समय देश के विषम परिस्थिति के बारे में भी सोचना अनिवार्य है ।

