Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा पार होली मिलन समारोह ।

 

Holi 3नेपालगन्ज,पवन जायसवाल । नेपालगन्ज बाँके जिला से जुडा नेपाल के सीमा पार में रहा रुपैडिहा बाजार में शान्ती कमिटी रुपैडिहा द्वारा शनिवार चैत्र २४ गते  के दिन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था ।
जिला बहराइच के पूर्व जिला अधिकारी डा.ओम प्रकाश सिंह के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न होली मिलन कार्यक्रम में रुपैडिहा के वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा, सेन्ट्रल बैंक रुपैडिहा शाखा के प्रबन्धक पी.के. अग्रवाल, रुपैडिहा के व्यापारी सुभाष चन्द्र जैन, नेपाल भारत संयुक्त पत्रकार मञ्च नेपाल के संयोजक पूर्ण लाल चुके, रुपैडिहा के थानाध्यक्ष कुवर ब्रजेश कुमार यादव, समाजसेवी सरदार जोगेन्द्र सिंह, एसेम्बली अफ गार्ड चर्च रुपैडिहा के प्रवन्धक आर. रैम्बल लगायत सभी लोगों ने होली मिलन के अवसर पर अपना–आपना विचार तथा शुभकामना का आदान प्रदान किया ।
शान्ती कमिटी रुपैडिहा के अध्यक्ष कमल मदेशिया के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में  विभिन्न क्षेत्रों में रहकर उल्लेखनीय योगदान पहुँचाते आ रहे  बिभिन्न ५ व्यक्तित्वों को  सम्मान भी किया गया ।
Holi 0कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बहराइच वजला के पूर्व जिला अधिकारी डा. सिंह ने स्वः असरफी लाल गुप्ता, एसेम्बली अफ गार्ड चर्च रुपैडिहा के प्रिन्सिपल श्रीमती जेनिफर रैम्बल, जनमोर्चा दैनिक के  सम्वाददाता एवं रुपैडिहा के वरिष्ठ पत्रकार देशराज सिंह, राष्ट्रीय सहारा दैनिक के सम्वाददाता रईस अहमद शेष, मोहम्मद आलमीन अन्सारी को  सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन शान्ती कमिटि के महामन्त्री एवं आचार्य दया शंकर शुक्ल ने किया था । कार्यक्रम में कमिटि के सचिव संजय वर्मा, संयोजक शकील अहमद सिद्दीकी, समाजसेवी रामचन्द्र अग्रवाल, डा. सनत कुमार शर्मा, रुपैडिहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष शेर सिंह कशौंधन सहित वुद्धजिवी, समाजसेवी, पत्रकार, व्यापारी  समेत लोगों की सहभागिता रही ।
इसी तरह गत वर्ष में भी शान्ती कमिटि रुपैडिहा ने होली तथा ईद मिलन कार्यक्रम ग्राम पञ्चायत केवलपुर रुपैडिहा बाजार में आयोजन किया था ।  नेपालगन्ज नगर पालिका के द्वारा संचालित बरुण यन्त्र  के कर्मचारीओं को भी सम्मान किया गया था ।
इसी तरह शनिवार के दिन बाके जिला में रहते आये कशौंधन समाज ने भी होली मिलन समारोह  का आयोजन किया ।
समाज के शिरोमणि मोहन लाल वैश्य के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में कसौंधन वैश्य समुदाय के भाषा, कला, संस्कृति दिखाई पडने वाला साँस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया था। कशौंधन वैश्य समाज बाँके द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के संयोजक राजेश कुमार गुप्ता के सभापतित्व में नेपालगन्ज कशौंधन समाज के अध्यक्ष स्वामी दयाल गुप्ता, पूर्व साँसद कैलाश नाथ कशौंधन, समाज के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, डा. राजेन्द्र कुमार वैश्य, समाज के सलाहकार जयनारायण वैश्य, नन्द लाल वैश्य, प्रमुख अतिथि समाज के शिरोमणि मोहनलाल वैश्य समेत लोगों ने आपसी सद्भाव के प्रतीक होली पर्व होने के नाते इस को सभी लोग अच्छे ढंग से मनाने के लियें अपने–अपने  विचार रखें ।
कार्यक्रम में हजारों के संख्या में सहभागिता रही समाज के अध्यक्ष स्वामी दयाल गुप्ता ने यह बताए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *