Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर परिवारनियोजन संघ को नमूना बनाये जाने पर जोड ।

 

parivar१० अप्रिल ,जनकपुर ।कैलास दास । नेपाल परिवार नियोजन संघ धनुषा के ३४ वाँ वार्षिक साधारण सभा बुधवार को जनकपुर मे सम्पन्न हुआ है ।
संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अम्मु सिंह सिजापति ने उद्घाटन किया था । कार्यक्रम मे अतिथियों ने जनकपुर के संघ को नमूना संघ बनाने पर जोड दिया है ।  परिवार नियोजन संघ परिवार को व्यवस्थित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का  निर्वाह किया है तसर्थ इसे नमूना बनाया जाए यह सहभागीयो ने बताया था ।

यह भी पढें   एमाले महासचिव पोखरेल ने सरकार के काम कारवाई के प्रति जताई असन्तुष्टि

कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथि के आसन से सिजापति ने कहा कि परिवार नियोजन के कायक्रम के कारण नेपाल मे जनसंख्या नियनत्रण मे अहम का योगदान पहुँचाया है । परिवार नियोजन संघ जनसंख्या नियन्त्रण के अतिरिक्त स्वास्थ्य के अन्य क्षेत्र मे भी काम कर रहा है यह भी जानकारी दी गयी ।

समारोह मे वृहत्तर जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष दिगम्बर राय, संघ के केन्द्रीय महानिर्देशक केपी विष्ट, परिवार नियोजन संघ के पुर्व केन्द्रीय सदस्य कृष्ण गिरि, सदभावना पार्टी के केन्द्रिय सदस्य लालकिशोर साह, एमाले नेता शितल झा, पुर्व सभापति नथुनी लाल दास, प्रमोद चौधरी, जनकपुर नगरपालिका के प्रमुख बद्रीकृष्ण शंखदेव सहित के वक्ताओं ने अपना -अपना विचार रखा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *