Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी स्थित इंडियन बेरियर करीब आठ महीने बाद खुला, नेपाली बॉर्डर अभी भी बंद

 

हिमालिनी प्रतिनिधि ,जोगबनी । शनिवार को गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर पिछले करीब  आठ महीने से बंद  इंडो नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा जोगबनी का बेरियर  को कस्टम अधिकारियो ने खोला दिया है । हालाँकि बेरियर सिर्फ भारत की ओर से उठाया गया है नेपाल की ओर बिरियर नहीं हटाया गया है । जोगबनी के कस्टम अधिकारी डीके सिन्हा से  मिली जानकारी के अनुसार  भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय सीमा को खोला गया है  ।
हालांकि दुसरी ओर  नेपाल के तरफ  सीमा अभी तक सील रहने के कारण लोगो मे उहापोह की स्थिति बनी हुई है।  भारतीय सीमा खुलने के बावजूद नेपाली सीमा 15 नवम्बर तक बंद होने के कारण नाका का प्रयोग आम जन नही कर सकेंगे। नेपाली मंत्रिपरिषद ने कोरोना महामारी को ले उक्त सीमा 15 नवम्बर तक सील रहने का घोषणा किया था ।  भारतीय बैरिकेट उठाए जाने के दौरान कई कल्यिरिंग एजेंटों सहित अन्य लोगों की भी  उपस्थित दिखे  भारत की ओर से पाबंदी हटाया गया है तो नेपाल भी हटेयगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं 15 नवम्बर तक नेपाल की ओर ढाठ को नहीं हटाया जाएगा । मोरंग का प्रमुख जिला अधिकारी कोषहरी निरौला के अनुसार मंत्रिपरिषद का निर्णय का पालन करते हुए नेपाली बेरियर कार्तिक 30 गते यानी 15 नवम्बर तक बंद रखने की बात कही है ।

यह भी पढें   रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव शामिल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *