मधेशी आयोग टोली द्वारा ठोरी स्थित पर्यटकीय स्थलों का अवलोकन भ्रमण
वीरगंज, ५ नवम्बर । राष्ट्रीय मधेशी आयोग की एक टोली ने पर्सा जिला ठोरी गांवपालिका स्थित विभिन्न धार्मिक तथा पर्यटकीय स्थलों का अवलोकन भ्रमण किया है । आयोग अध्यक्ष डा. विजय कुमार दत्त टोली ने बुधबार अवलोकन भ्रमण करते हुए कहा कि ठोरी को पर्सा जिला के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यटकीय स्थल के रुप में विकास किया जा सकता है ।
गांवपालिका अध्यक्ष पदमलाल श्रेष्ठ के साथ बातचीत करते हुए डा. दत्त ने कहा कि ठोरी को पर्यटकीय स्थल के रुप में विकास करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा । गांवपालिका स्थित सीता गुफा का निरीक्षण भ्रमण करते हुए डा. दत्त ने कहा कि चर्चा में रहे श्रीराम की जन्मभूमि के संबंध में थप अनुसंधान, खोज और अध्ययन की जरुरत है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की कथन अनुसार यहां श्रीराम का भव्य मन्दिर निर्माण के लिए आवश्यक सहयोग के लिए भी उन्हों प्रतिबद्धता व्यक्त किया ।
गांवपालिका अध्यक्ष श्रेष्ठ के अनुसार राम मन्दिर निर्माण के लिए ५ करोड लागत की डीपीआर तयार कर पर्यटन मन्त्रालय में पेश हो चुका है । उनके अनुसार गांवपालिका का बजट से यहां रामसीता मन्दिर, राम की मूर्ति, सीता गुफा, पुल जैसे भौतिक संरचना निर्माण किया जा रहा है । अवलोकन टोली में वडाध्यक्ष सूर्य लामा, किशोर तामाङ, ईलाका पुलिस कार्यालय के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार साह, सशस्त्र पुलिस वेश कैप ठोरी के पुलिस निरीक्षक दीपक दाहाल, संचारकर्मी जैसे व्यक्ति सहभागी थे ।

