जनमत की आयोजन में आठ महिलाएँ सहित ३१ लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया
नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज से विगत ३९ वर्ष से प्रकाशित होती आ रही जनमत अर्धसाप्ताहिक पत्रिका ने कार्तिक २८ गते बिहीवार को रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया ।
नेपालगन्ज में खून की अभाव की समय में कार्तिक २८ गते विहीवार आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में पत्रकार, व्यवसायी, शिक्षक, कर्मचारी लगायत ८ महिलाएँ सहित ३१ लोगों ने स्वयम्सेवी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । श्री टिभिएस मोटर साइकल तथा ग्रेस एण्ड ग्लोबल ट्रेडिङ प्रा.लि., नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–१८ की सहकार्य में स्थानीय कारकाँदौं चौक के पास रहा टिभिएस शो रुम में हुआ रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य झलक गैरे, टिभिएस के क्षेत्रीय बाजार प्रवन्धक प्रकाश श्रेष्ठ, ग्रेस एण्ड ग्लोबल ट्रेडिङ प्रा.लि.के अध्यक्ष विशाल श्रेष्ठ, निर्देशकद्वय रण बहादुर शाही, महादेव सिंह ठकुरी, जनमत अद्र्धसाप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक पूर्णलाल चुके और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा सञ्चालित क्षेत्रीय रक्त सञ्चार सेवा नेपालगन्ज केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी ने प्राविधिकों को खून संकलन करने वाली प्याकेट प्रदान करके रक्तदान कार्यक्रम की शुरु हुआ था ।
जनमत ने अपनी रजत महोत्सव २०६३ साल वैशाख २९ गते से हरेक तीन तीन महीनें में रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन करते आ रही है । विशेष करके खून की अभाव में छट्पटा रहें गरीब, असहाय और दूर दूर से आनेवाले विमारियों को लक्षित करके रक्तदान महादान की पवित्र उद्देश्य से आयोजन करते आ रही रक्तदान की यह ४७ वीं श्रृङ्खला रही है ।
कार्यक्रम संयोजक पवन जायसवाल के अनुसार कोरोेना भाइरस की कारण खून की अभाव हो रही अभी इस अवस्था में व्यक्तिगत दूरी और स्वास्थ्य सुरक्षा मापदण्ड अपनाते हरये रक्तदान कार्यक्रमको आयोजन किया गया था ।
रक्तदान करने वालों में नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व केन्द्रिय सदस्य झलक गैरे, ज्योति शाक्य, प्रशंसा चुके, नेहा खड्का, श्वेता बज्राचार्य, श्वेता विष्ट, अन्जनी रावल, सुस्मिता परियार, सरिता वैश्य, नियमित स्वयम्सेवी रक्तदाताओं में नीरजमान श्रेष्ठ, नरेन्द्र कुमार सिंह, शेर बहादुर बोहरा, मनमोहन वर्मा, प्रकाश श्रेष्ठ, निकित खड्का, विवेक वैश्य, मेघराज जिएम, चर्चित कलााकार प्रमोद डिजी, लक्ष्मण कुमार वैश्य, पवन कुमार वैश्य, विनोद कुमार वैश्य, गौतम प्रसाद पौडेल, धर्मेन्द्र सिंह, धनराज डिजी, राजीतराम अहिर, सुमित कुमार राना, राजित शाह, बाबुराम केसी, मन बहादुर चौधरी, जुबेर अन्सारी, रुस्तम अली दर्जी लगायत लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया था ।
वह कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा सञ्चालित क्षेत्रीय रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी के नेतृत्व में सोम प्रसाश सापकोटा, सुनिल रत्गैया, सञ्जय बढही ने प्राविधिक सहयोग और कार्यक्रम में आकाश जायसवाल ने सहयोग किया था ।
सभी रक्तदाताओं को हौसला बढाने के लिये टी शर्ट भी वितरण किया गया था । विगत १५ वर्ष से निरन्तर रुप में आयोजन करते आ रही है त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम में अभी तक तीन हजार से अधिक संख्या में स्वयम्सेवी रक्तदाताओं ने रक्तदान कर चुके है जनमतअर्ध साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक पूर्ण लाल चुके ने जानकारी दी ।






