सरकार की लोकप्रियता को देखकर बेचैन होनेवाले व्यक्ति सरकार के विरुद्ध भ्रम सिर्जना कर रहे हैंः प्रधानमन्त्री

काठमांडू, २३ नवम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि सरकार आज के दिन भी लोकप्रिय हैं और सरकार की लोकप्रियता को लेकर कुछ व्यक्ति बेचैन होने रहे हैं । प्रधानमन्त्री को कहना है कि ऐस बेचैन व्यक्ति ही सरकार के विरुद्ध भ्रमणपूर्ण प्रचारबाजी कर रहे हैं । प्रधानमन्त्री ने यह भी आग्रह किया है कि इसतरह की प्रचारबाजी में लगने की कोई भी जरुरत नहीं है ।
ताप्लेजुङ जिला फक्ताङलुङ गांवपालिका–६ घुन्सा में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइ भवन का उद्घाटन करते हुए सोमबरा प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘सरकार की लोकप्रियता देखकर बेचैन रहनेवाले पिछली बार सरकार परिवर्तन संबंधी भ्रम सिर्जना कर रहे हैं । ऐसी नकरात्मक भ्रम के पीछे पड़ने की जरुरत नहीं है ।’ प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि वर्तमान सरकार देश की समृद्धि के लिए क्रियाशील है । उन्होंने आगे कहा– ‘समृद्धि के विरुद्ध में रहे व्यक्ति सरकार के विरुद्ध में है, लोकतान्त्रिक प्रणाली के विरुद्ध भ्रम सिर्जना कर रहे हैं ।’
प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा है कि भारत द्वारा अतिक्रमित भूमि वापसी के लिए महत्वपूर्ण पहल करनेवाला, भारत और चीन के बीच समान संबंध स्थापित करने के कारण और बंद सीमा–नाका को संचालन करनेवाला वर्तमान सरकार जनता के बीच में लोकप्रिय है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि घुन्सा भी एक दुर्गम गांव है, सरकार द्वारा शुरु समृद्ध नेपाल निर्माण के अभियान ही घुन्सा को सुगम बनाया जाएगा ।

