Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केरल के 12 संदिग्धों की नेपाल सीमा पर तलाश

 

भारतीय समाचारपत्र  में प्रकाशित समाचार के अनुसार सीरिया से लौटकर केरल आए 12 संदिग्धों को भारतीय    केंद्रीय खुफिया एजेंसियां नेपाल सीमा पर तलाश रही हैं। यह सभी संदिग्‍धों के भारत-नेपाल सीमा पर होने की आशंका है । यह संदिग्ध कट्टरपंथी गतिविधियों को फैलाने में जुटे हैं। इनका संबंध पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) से बताया जा रहा है।

इस्‍लामिक प्रचार-प्रसार के लिए युवाओं को संगठन से जोड़ने की तैयारी

यह भी पढें   खेल के मैदान में नेपाल का बढ़ता कदम और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : कृतिका यादव

प्रदेश में भी पीएफआई की गतिविधियां बढ़ी हैं। जौनपुर, इलाहाबाद समेत अन्य जिलों में यह संगठन पांव पसार चुका है। रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक प्रचार-प्रसार के नाम पर युवा वर्ग को संगठन से जोड़ा जा रहा है। इन्हें पैसा व लग्जरी वाहन उपलब्ध कराने के बाद माड्यूल के रूप में विकसित करने की चर्चा है। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि केरल के दस से 12 लोग सीरिया गए थे।

यह भी पढें   नेपालगंज से डोल्पा जा रहा सीता एयर का विमान जुफाल एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

रिपोर्ट में कहा गया है कि पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के संबंध आतंकी गतिविधियों में लिप्त कई संगठनों से होने की आशंका है। धर्म के नाम पर नौजवानों को गुमराह करने की मुहिम चलाई जा रही है। टर्की देश के एक संगठन से संबंध होने के सबूत भी मिले हैं।

स्थानीय अभिसूचना विभाग ने डुमरियागंज व इटवा तहसील क्षेत्र में निगाह गड़ा दी है। इस क्षेत्र में एकाएक कई लोग नवधनाढ्य की श्रेणी में आए हैं। इनके काम-धंधा की किसी को जानकारी नहीं है। यह लोग बड़े पैमाने पर भूमि की खरीदारी भी कर रहे हैं। इसके अलावा सीमाई क्षेत्र से भी सूचनाएं एकत्र की जा रही है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के एक महीने बाद भी रसुवा का सड़क संपर्क टूटा, खाद्यान्न संकट और आर्थिक मुश्किलें गहराईं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com