चीन के साथ नेपाल का कोई भी सीमा विवाद नहीं हैः मन्त्री ज्ञावली
काठमांडू, ४ दिसम्बर । परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञावली ने कहा है कि पड़ोसी देश चीन और नेपाल बीच सीमा संबंधी कोई भी विवाद नहीं है । उनका कहना है कि विभिन्न संचार माध्यम में जिसतरह नेपाल–चीन सीमा विवाद संबंधी समाचार आया है और उसके संबंध में चर्चा होती है, वह सब झूठ और अतिरंजना है । प्रतिनिधिसभा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध समिति में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
समिति में बोलते हुए नेपाली कांग्रेस के सांसद् प्रकाशमान सिंह ने कहा था कि भारत और चीन केे साथ नेपाल का जो सीमा विवाद है, वह सम्वेदनशील है । नेता सिंह ने इसके प्रति सरकार को सचेत रहने के लिए भी कहा । लेकिन नेता सिंह द्वारा व्यक्त उल्लेखित कथन को प्रतिवाद करते हुए परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली ने कहा कि चीन के साथ नेपाल का कोई भी सीमा विवाद नहीं है । मन्त्री ज्ञावली ने कहा– ‘वि.सं. २०७२ साल में कृषि मन्त्रालय और नापी शाखा स्रोत को उल्लेख करते हुए समाचार आया कि चीन द्वारा नेपाली जमीन अतिक्रमण हुआ है, उसके बाद सरकार ने एक टोली बनाकर उसका अध्ययन किया । अध्ययन से उसी समय स्पष्ट हो गया था कि चीन द्वारा निर्मित संरचना नेपाल–चीन सीमा क्षेत्र से एक किलोमिटर चीन की ओर है ।’
परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली ने यह भी कहा कि पिछली बार फिर इसीतरह का समाचार आया, जिसके चलते हुम्ला के प्रमुख जिला अधिकारी, नापी कार्यालय के प्रमुख सहित का एक टोली स्थलगत अध्ययन के लिया गया, उक्त टोली ने भी कहा है कि चीन की ओर नेपाली भूमि अतिक्रमित नहीं है । उन्होंने कहा कि नेपाल और चीन ने सीमा संबंधी प्रोटोकल में हस्ताक्षर किया है, जिसके चलते सीमास्थल पहचान सहज हो पाया है ।

