माइक्रो बस में ५० हजार लूटनेवाले २ चोर गिरफ्तार
काठमांडू, ४ दिसम्बर । । माइक्रो बस में ५० हजार लुटनेवाले २ चोर को पुलिस ने गिरफ्तार की है । भक्तपुर (कौशलटार) से काठमांडू (रत्नपार्क) की ओर आ रहे माइक्रोबस में सवार यात्रु से ५० हजार लूट्नेवाले विकास राजवंशी और सन्तोष लामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । राजवंशी मोरङ और लामा सिन्धुपाल्चौक जिला के स्थायी निवासी हैं ।
भक्तपुर पुलिस के अनुसार उन लोगों को ५० हजार रुपयो के साथ गिरफ्तार किया था । घटना के संबंध में गट्टाघर निवासी यमनाथ पौडल ने पुलिस को जानकारी दिया था । पौडेल ने नेपाल पुलिस कन्ट्रोल नं. १०० में फोन करने के बाद चोर के विरुद्ध पुलिस परिचालित की गई थी ।

