Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेशी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने खोया आपा, साथी खिलाड़ी को थप्पड़ मारने की कोशिश- video

 

बांग्लादेश में फिलहाल टी20 कप खेला जा रहा है। कड़े मुकाबले के बात टॉप 4 की टीमें तय हो गई हैं। बेक्सिमो ढाका और फॉर्च्युन बरिशल के बीच सोमवार को मुकाबला खेला गया। और मुशफिकुर रहीम की कप्तानी वाली टीम ने करीबी मुकाबले में नौ रन से जीत हासिल की।

हालांकि जीत से ज्यादा यह मैच रहीम के गुस्से की वजह से चर्चा में रहा। इसमें रहीम अपनी टीम के खिलाड़ी नासुम अहमद पर आपा खो बैठे। यह घटना दूसरी पारी के 17वें ओवर में हुई। मैच रोमांचक स्थिति में था। बारिशल की टीम को 19 गेंद पर 45 रन की जरूरत थी। उसके हाथ में पांच विकेट थे और अफिफ हुसैन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।

यह भी पढें   नेपाल में होंगे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के 15 मैच

हालांकि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गेंद को फाइन लेग के ऊपर से खेलने की कोशिश की लेकिन वह गेंद हवा में ऊपर चली गई। विकेटकीपर रहीम कैच करने के लिए दौड़े। उधर फाइनल लेग पर खड़े नासुम भी दौड़ पड़े। रहीम ने कैच लपक लिया। इस बीच दोनों खिलाड़ियों के बीच टक्कर होते-होते बची।

इसके बाद रहीम का गुस्सा फूट पड़ा। वह नौसम पर काफी नाराज नजर उन्होंने गुस्से में नासुम को थप्पड़ मारने की कोशिश की। रहीम को इस तरह आपा खोते हुए देखना अच्छा नहीं लगा। नासुम काफी डर गए लगते थे और मैदान के बीच ऐसी घटना बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी। यह हालांकि एक अहम विकेट था और इसके बाद टीम के बाकी साथियों ने नौसम का हौसला बढ़ाया और रहीम को शांत करने की कोशिश की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com