Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

IND vs AUS 3rd ODI Live Score: भारत की आधी टीम लौटी, कोहली 63 रन बनाकर आउट

 

भारत ने 34 ओवरों में 155/5 रन बनाए हैं. हार्दिक पंड्या (13) और रवींद्र जडेजा (1) क्रीज पर हैं. कप्तान विराट कोहली (63 रन, 78 गेंदों में) को जोश हेजलवुड ने लौटाया. विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने उन्हें लपका.152 के स्कोर पर भारत का 5वां विकट गिरा. कोहली ने अपने वनडे करियर की 60वीं फिफ्टी बनाई.

 

केएल राहुल (5) को एश्टन एगर ने एलबीडबल्यू किया.123 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा. श्रेयस अय्यर (19) को मार्नस लाबुशेन ने एडम जाम्पा की गेंद पर लपका. 114 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा.

 

इससे पहले शुभमन गिल (33) को एश्टन एगर ने एलबीडब्ल्यू किया. 82 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा. शिखर धवन (16) को सीन एबॉट की गेंद पर एश्टन एगर ने लपका. 26 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा.

यह भी पढें   एशियन गेम्स: बारिश के कारण नेपाल-जापान मैच रद्द, नेपाल ग्रुप विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुँचा

 

टीम इंडिया की और से शिखर धवन और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया था. पहला ओवर मेडन रहा. जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की शुरुआत की. ऑफ स्पिन करने वाले ग्लेन मैक्सवेल को दूसरे छोर से लगाया गया.

 

 

टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत की ओर से यॉर्करमैन टी नटराजन ने डेब्यू किया है, उन्हें मोहम्मद शमी की जगह लाया गया है. टी नटराजन को आीपीएल-2020 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के इस तेज गेंदबाज ने 16 विकेट निकाले थे. 29 साल के नटराजन भारत की ओर वनडे डेब्यू करने वाले 232वें खिलाड़ी हैं.

यह भी पढें   शिक्षा मंत्रालय का आग्रह आश्विन ८ और ९ को विद्यालय बंद करें

 

 

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की जगह शुभमन गिल को शामिल किया गया है. नवदीप सैनी की जगह शार्दुल ठाकुर आए हैं. युजवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला है, चाइनामैन कुलदीप यादव ने उनकी जगह ली.

 

 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 21 साल के हरफनमौला कैमरन ग्रीन ने वनडे डेब्यू किया है. ग्रीन ने शेफील्ड शील्ड के दौरान बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा किया है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सीन एबॉट और एश्टन एगर को मौका मिला है. मार्नस लाबुशेन पारी का आगाज करेंगे. चोटिल डेविड वॉर्नर के अलावा पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क नहीं खेल रहे हैं.

यह भी पढें   खेल के मैदान में नेपाल का बढ़ता कदम और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : कृतिका यादव

टीम इंडिया बुधवार को केनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में उतरेगी. विराट ब्रिगेड के सामने अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है. भारतीय टीम को क्रमश: 66 और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा है और वह सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com