4 घंटे के अंदर एडिलेड में क्रैश हो गई टीम इंडिया 36 All Out, ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 8 विकेट से हराया

एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम को 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस डे नाइट टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस हार के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें आने वाले मैचों में और भी बढ़ जाएंगी, क्योंकि कप्तान विराट कोहली भारत वापस लौटेंगे. कोहली पैटरनिटी लीव पर रहेंगे.
एडिलेड टेस्ट का तीसरा दिन टीम इंडिया के लिए बुरा सपना साबित हुआ. दूसरे दिन के अंत तक मजबूत दिख रही टीम इंडिया डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम 90 मिनट में सिमट गई. भारतीय टीम ने जब नौ विकेट पर 36 रन बनाए थे तब मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया के सामने मैच जीतने के लिए 90 रन का टारगेट था.
ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया. स्टीव स्मिथ (1) और जो बर्न्स (51) नाबाद रहे. तीसरे दिन भारतीय टीम ने एक विकेट पर 9 रन से आगे खेलना शुरू किया. इसके बाद टीम ने 27 रन बनाने में 8 विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 5 और पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए. 4 घंटे के अंदर एडिलेड में क्रैश हो गई टीम इंडिया. 4 घंटे के अंदर एडिलेड में टीम इंडिया मैच हार गई.
A dramatic turnaround on day three!
Australia win by 8️⃣ wickets in Adelaide to take a 1-0 lead in the series 👏
Can you describe their performance in one word?#AUSvIND 👉 https://t.co/Q10dx0r4nX pic.twitter.com/uGMS0InEHm
— ICC (@ICC) December 19, 2020

