Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ की मदद करने को तैयार

 

बीजिंग, प्रेट्र।

चीन ने गुरुवार को कहा कि वह कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के वैश्विक प्रयासों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मदद करने को तैयार है। दुनिया में महामारी फैलने को लेकर चीन सवालों के घेरे में है। तमाम विशेषज्ञ कोरोना वायरस का उत्पत्ति स्थल चीनी शहर वुहान को मानते हैं और उनका आरोप है कि चीन ने समय रहते इस घातक वायरस के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

यह भी पढें   अपेक्षाओं का बोझ ही मनुष्य के दुःख का सबसे बड़ा कारण है : बिमल सरार्फ

वायरस के मूल का पता लगाने में मदद करने संबंधी चीन का बयान ऐसे समय आया है जब संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के विशेषज्ञ मध्य चीनी शहर का दौरा करने की तैयारी कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की 10 सदस्यीय टीम कोरोना वायरस के उत्पत्ति स्थल की जांच करने अगले महीने वुहान शहर का दौरा करेगी।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि डब्ल्यूएचओ ने भी चीन को कोरोना वायरस के उत्पत्ति स्थल का पता लगाने संबंधी प्रयासों की ताजा स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि चीन इस वायरस के मूल का पता लगाने के वैश्विक प्रयासों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मदद करने को तैयार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com