रामानन्द युवा क्लब ने मनाया अपना 35 वां वार्षिकोत्सव

माला मिश्रा जनकपुर । रामानन्द युवा क्लब जनकपुर अपना 35 वां वार्षिकोत्सव रक्तदान कार्यक्रम आयोजित कर मनाया । इस मौके पर मुख्य अतिथि मैथिल ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर भगवान झा कार्यक्रम स्थल पर पहुच आयोजक क्लब के सामाजिक कार्यो का प्रशंसा करते हुए हौशला अफजाई किया । अति विशिष्ट अतिथि मैथिली विकास कोष का अध्यक्ष व क्लब का पूर्व अध्यक्ष जीबनाथ चौधरी ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत व सम्मानित किया । इस मौके पर रामानन्द युवा क्लब का अध्यक्ष मनमोहन साह ,कार्यक्रम संयोजक शशिभूषण झा , आशुतोष कुमार तथा व्यवस्थापक रामानन्द युवा क्लब का सदस्य मिथिलेश झा, ब्राह्मण महासभा युवा संघ प्रदेश 2 का अध्यक्ष जानकी रमण झा सेवा काम मे सक्रिय दिखे ।



