Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यादेश वापस ना होने के पीछे देउवा का हाथ ! ओली–देउवाबीच सहकार्य की आशंका !!

 

काठमांडू, १९ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने अपने पार्टी में कहा है कि संवैधानिक परिषद् संबंधी अध्यादेश को वापस किया जाएगा । लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता पुरी नहीं की है । आशंका है कि इसके पीछे प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा की हाथ है । अर्थात् अध्यादेश के बाद विकसित घटना के पीछे प्रधानमन्त्री ओली और सभापति देउवा की सहकार्य है ।
आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक के अनुसार ऐसी ही आशंका के साथ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और माधवकुमार नेपाल ने शुक्रबार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल के साथ विचार–विमर्श किए हैं । गन्ना किसान के आन्दोलन में ऐकेवद्धता व्यक्त करने के लिए माइतीघर मंडला में पहुँचे नेता पौडेल वही से प्रचण्ड और नेपाल से मिलने के लिए नेपाल निवास कोटेश्वर पहुँचे थे ।
नेकपा नेता प्रचण्ड और नेपाल ने कांग्रेस नेता पौडल से कहा है– ‘ओली जी ने अध्यादेश वापस ना करने के पीछे हम लोगों देउवा जी की भूमिका पर भी आशंका कर रहे हैं । ओली जी किस हद तक आगे बढ़ते हैं, पता नहीं, लेकिन पीछे हट्ने की संकेत भी नहीं मिल रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com