Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर विकास के लिए क्लवों की सक्रियता

 

    धार्मिक, साँस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक क्षेत्र मंे सराहनीय कार्य कर प्रसिद्ध बने श्री गणेश युवा कमिटी के पर्ूव अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार भण्डारी के साथ हिमालिनी प्रतिनिधि द्वारा की गई बातचित के कुछ अंश

सुरेन्द्रकुमार भण्डारी
सुरेन्द्रकुमार भण्डारी

जनकपुर को धार्मिक पर्यटकीय स्थल बनाने के लिए कैसी संरचना की आवश्यकता है –
भण्डारी ः जनकपुर वास्तव में अपने आप में धार्मिक पर्यटकीय स्थल है। यहाँ सब कुछ रहते हुए भी राज्य पक्ष द्वारा अपहेलित होने के कारण अभी तक यहाँ के धार्मिक स्थल, मठ मन्दिर, पोखरे इत्यादि का संरक्षण नहीं हो पाया है। जिस के कारण जनकपुर में जितना पर्यटक आना चाहिए, उतने नहीं आ रहे है। इस के लिए स्थानीय स्तर से दवाव बनाने की आवश्यकता है।
युवा क्लबों ने कौन-कौन से काम किए है –
उत्तर ः अगर जनकपुर में युवा क्लव नहीं रहता तो जनकपुर का धार्मिक, साँस्कृतिक एवं मठ-मन्दिर का सौर्न्दर्य कब का खत्म हो चुका होता। खास कर धार्मिक मेले का व्यवस्थापन युवाओं द्वारा ही किया जाता है। छठ पर्व, विजया दशमी, रामजानकी विवाह महोत्सव इत्यादि में क्लव अपनी सक्रियता दिखाते हैं।
युवा क्लव राजनीतिक के हथकण्डे बने है, ऐसी चर्चा है –
भण्डारीः ये विलकुल गलत है। किसी भी विकास के क्षेत्र में युवा और राजनीतिकर्मी मिलकर चलना होता है। जिस अनुसार युवा क्लव धार्मिक क्षेत्र में जितना कार्य कर रहे है, उस अनुपात में राजनीतिकर्मी विकास के क्षेत्र में नहीं कर पा रहे हैं।
जनकपुर को टाउन प्लानिङ के लिए क्या करना होगा –
भण्डारी ः जनकपुर अभी भी एक अच्छा शहर माना जाता है। लेकिन राज्य पक्ष जनकपुर के विकास के लिए जितना बजेट देना चाहिए, सो नहीं दे रही है। दूसरी बात, राजनीतिक अस्थिरता कारण बजेट का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। टाउन प्लानिङ्ग के लिए गुरु योजना लानी होगी।
जनकपुर गन्दगी का शहर है, युवाओं की कैसी भूमिका होनी चाहिए –
भण्डारीः जनकपुर के सभी युवा क्लव जनकपुर सफाई के लिए ‘सफाई योजना अभियान’ लाने की योजना बना रहे है। इसके लिए सरकार को भी आर्थिक सहयोग करना होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *