एमसीसी सम्झौता कार्यान्वयन होना चाहिएः मन्त्री रायमाझी
काठमांडू, २७ दिसम्बर । नव नियुक्त ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिचाई मंत्री टोपबहादुर रायमाझी ने कहा है कि मिलिनियम च्यालेन्स कर्पोरेन्स (एमसीसी) सम्झौता कार्यान्वयन होना चाहिए । उनका मानना है कि यह सम्झौता नेपाल के हित में है । आइतबार मन्त्रालय पदभार ग्रहण करते हुए मन्त्री रायमाझी ने ऐसा दावा किया है ।
मन्त्री रायमाझी ने कहा– ‘अगर सम्झौता के कुछ बुंदा नेपाल के हित में नहीं है तो उसमें करेक्सन करना चाहिए । लेकिन मुझे नहीं लगता कि एमसीसी के कारण सैन्य आक्रमण होगा ।’ उन्होंने कहा कि बिगत में निर्मित सभी सरकार ने एमसीसी को अनुमोदन किया है ।
मन्त्री रायमाझी ने यह भी कहा है कि अगर एमसीसी कार्यान्वयन नहीं करेंगे तो ट्रान्समिसन लाइन निर्माण करने से कुछ भी होनेवाला नहीं है ।

