Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री शेरधन राई के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत

 

विराटनगर, २७ दिसम्बर । प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री शेरधन राई के विरुद्ध प्रदेशसभा सचिवालय में अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत की गई है । अविश्वास प्रस्ताव–पत्र में ३६ सांसदों ने हस्ताक्षर किया है ।
नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा पंजीकृत अविश्वास प्रस्ताव के लिए निवर्तमान अर्थमन्त्री इन्द्र आङ्वो और समर्थक लक्षमण तिवारी हैं । प्रदेश नं. १ में कूल ९३ सांसद् हैं । इसमें से ६७ सांसद् नेकपा के हैं । पार्टी विभाजन के साथ प्रदेशसभा में भी विभाजन आई है, जिसके चलते प्रदेश सरकार परिवर्तन की संभावना दिखाई दे रही है ।
स्मरणीय है, इससे पहले गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ के विरुद्ध में प्रचण्ड–माधव समूह ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है । नेकपा विवाद के कारण प्रदेश नं. २ के अलवा सभी प्रदेशों में सरकार परिवर्तन होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *