Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् बिघटन विरुद्ध जसपा द्वारा काठमांडू में प्रदर्शन

 
काठमांडू में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सहभागी नेतागण । फोटोः राजनारायण यादव (हिमालिनी)

काठमांडू, २७ दिसम्बर । संसद् बिघटन संबंधी प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के कदम विरुद्ध जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल ने आइतबार काठमांडू में प्रदर्शन किया है । पार्टी के शीर्ष नेता सहभागी विरोध प्रदर्शन रत्नपार्क शान्तिबाटिका से शुरु होकर पुतली सडक होते हुए पुनः शान्तिबाटिका पहुँचकर कोणसभा में परिर्वतन हो गया था ।
कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, डा. बाबुराम भट्टराई, अशोक राई, राजेन्द्र महतो जैसे नेता तथा कार्यकर्ताओं की सहभागित रही । कोणसभा को सम्बोधन करते हुए जसपा संघीय परिषद् अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा कि चुनाव घोषणा एक भ्रम है, निरंकुश शासन लादने की उद्देश्य से ही चुनाव घोषणा की गई है । उनका मानना है कि जब तक अपनी जीत सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक केपी ओली चुनाव नहीं करेंगे ।
विशेषतः प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस से आग्रह करते हुए डा. भट्टराई ने कहा– ‘चुनाव होगा, चुनाव से नेपाली कांग्रेस ही सबसे बडी पार्टी बनेगी और कांग्रेस ही सरकार को नेतृत्व प्रदान करेगी, ऐसी भ्रम में ना रहे ।’ उन्होंने कहा है कि अब एक उम्मीद न्यायालय (सर्वोच्च अदालत) के प्रति है । उनका मानना है कि अदालत से संसद् पुनस्र्थापना होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com