Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईसीसी ने चुना विराट कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

 

 

virat kohli: Not always a winner! What Virat Kohli's cricketing lows taught  him about his performance - The Economic Times

इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साेमवार को आईसीसी अवॉर्ड्स की घोषणा करते हुए विराट कोहली को दशक का बेस्ट खिलाड़ी चुना है। इसके अलावा उन्हें दशक का बेस्ट वनडे खिलाड़ी भी चुना गया है। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काे आईसीसी ने खेल भावना पुरस्कार से नवाजा है। इसके अलावा आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को दशक का बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी और अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को दशक का बेस्ट टी-20 खिलाड़ी चुना है।

यह भी पढें   विराटनगर के मुस्लिम बार्डाध्यक्ष का तुगलकी फरमान , बार्ड में पीपल, वट वृक्ष रोपने पर मनाही

महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी को दशक की बेस्ट महिला क्रिकेटर के अलावा दशक की बेस्ट टी-20 और वनडे महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड भी मिला है। आईसीसी ने रविवार को दशक की बेस्ट वनडे, टी20 और टेस्ट टीम को चुना था। भारत के पूर्व खिलाड़ी महेेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी ने वनडे और टी20 दोनों ही टीम का कप्तान बनाया था। इसके अलावा विराट कोहली आईसीसी की तीनों ही टीमों में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। आईसीसी ने महिला क्रिकेट की भी दशक की वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया था, जिसमें मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने जगह बनाई।

यह भी पढें   राप्रपा की केंद्रीय कार्यसंपादन समिति की आकस्मिक बैठक

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com