सफल हुआ अन्तरास्ट्रिय व्यापार मेला
उज्ज्वलकुमार झा
नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के आयोजन में हाल ही में दूसरा अन्तर्रर्ााट्रय व्यापार मेला सफलतापर्ूवक सम्पन्न हुआ। इसके लिए भारत को अपना मित्रराष्ट्र बनाकर मेले का आयोजन हुआ। जिसमें नेपाल लगायत भारत, पाकिस्तान, बङ्गलादेश और अमेरिका की भी सहभागिता थी। मेला नेपाल के काठमांडू स्थित भृकुटी मण्डप में आयोजन किया गया था। मेले में नेपाली उत्पादन के १९ स्टल थे तो वहीं भारत, पाकिस्तान, बङ्गलादेश और अमेरिका द्वारा भी अपने-अपने उत्पादन के विभिन्न स्टल लगाए गए थे।
इस मेले के आयोजक एवं नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष कल्याणकृष्ण ताम्राकार का कहना है कि ‘नेपाल के बाजार व्यापार को बढाने और अन्तर्रर्ााट्रय बाजार में अपनी पहचान बनाने के लिए इस मेले का आयोजना किया गया।’ उनके मुताबिक ३ लाख लोगों द्वारा मेले का अवलोकन किया गया और १.५ करोड का व्यापार हुआ। नेपाल लगायत जर्मनी, डेनमार्क और विभिन्न देश के अवलोकनकर्ताओं की मेले में सहभागिता रही। मेले की सफलता के वावजूद उन्होंने भृकुटी मण्डप ऐसे मेले के संयोजन के लिए उचित एवं व्यवस्थित जगह नहीं है, ऐसा बताया। आगामी वर्षइस बात पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अगला मेला २०१४ के मार्च महीने में आयोजित होगा, जिसमें चीन को मेले के लिए मित्र राष्ट्र बनाने की उम्मीद है।

