मन्त्री त्रिपाठी और नेपाल के लिए भारतीय राजदूत विनय मोहन के बीच भेटवार्ता
काठमांडू, ३१ दिसम्बर । नव नियुक्त स्वास्थ्यमन्त्री हृदयेश त्रिपाठी और नेपाल के लिए भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के बीच शिष्टाचार भेटवार्ता सम्पन्न हुआ है । नव नियुक्त मन्त्री त्रिपाठी से मिलने के लिए एवं शुभकामना प्रदान करने हेतु राजदूत क्वात्रा बिहीबार स्वास्थ्य मन्त्रालय पहुँच गए थे ।
शिष्टाचार भेटवार्ता के दौरान मन्त्री त्रिपाठी और राजदूत्र क्वात्रा के बीच नेपाल–भारत बीच के मित्रवत संबंध के विषय में भी चर्चा हुई है । इसके अलवा कोरोना वायरस (कोभीड–१९) से सिर्जित परिस्थिति और कोभीड–१९ विरुद्ध नेपाल–भारत सहकार्य संबंधी विषयों में भी चर्चा हुई है ।

