Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ज़ख़्म जितने हैं दिल को दिया कीजिए ( गजल ) : अंजु दास गीतांजलि

 
ग़ज़ल

आप  मेरी   सिफारिश   किया  कीजिए
नाम  महफ़िल  में  मेरा   लिया  कीजिए।

आप  चाहें  तो  राहों   में  मिलकर  मुझे
ज़ख़्म जितने हैं  दिल को दिया कीजिए।

साथ    तन्हाइयाँ   जो    चली   आपकी
छुप  के  ऐसे  न  आँसू   पिया  कीजिए।

हमको  रुसवाइयों  ने  किया दर -ब -दर
चाक  दामन   ये   मेरा   सिया  कीजिए।

जिससे  बदनामियाँ  साथ मिलकर चले
काम   ऐसा   न   कोई  किया  कीजिए।

अंजु दास गीतांजलि……..✍️पूर्णियाँ
बिहार ।

 

About Author

यह भी पढें   विद्या सदन माध्यमिक विद्यालय में राखी, मेहंदी प्रतियोगिता से बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर जोर
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com