Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली फासीवाद की ओर उन्मुखः वैद्य

 
मोहन वैद्य ‘किरण’/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३१ दिसम्बर । नेकपा (क्रान्तिकारी माओवादी) के महासचिव मोहन वैद्य किरण ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली संसद् बिघटन कर फासीवाद की ओर उन्मुख हो रहे हैं । उनका मानना है कि संसद् बिघटन संबंधी घटना गणतन्त्र, संघीयता, धर्मनिरपेक्षता विरुद्ध है और निरंकुशतावाद की ओर उन्मुख है । संसद् बिघटन संबंधी घटना में विचार–विमर्श करने के लिए क्रान्तिकारी माओवादी का दो चरण का बैठक होने के बाद सार्वजनिक निर्णय में महासचिव वैद्य ने ऐसा दावा किया है ।
बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में आगे लिखा है– ‘वर्तमान समस्या का वास्तविक निकास वर्तमान राज्यसत्ता तथा व्यवस्था का अन्त, संघीय जनगणतान्त्रिक व्यवस्था एवं सरकार की स्थापना और वैज्ञानिक समाजवाद ही है ।’ पार्टी ने दावा किया है कि जनता की संघर्ष से प्राप्त उपलब्धी को समाप्त करने के लिए आन्तरिक तथा बाह्य प्रतिक्रियावादी, साम्राज्यवाद तथा बिस्तारवादी शक्तियों का चलखेल तीव्र होती जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com