Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

2021,नये वर्ष की शुभ कामना : कमला जैन

 

नये वर्ष की सबको हार्दिक -मंगल
शुभकामना,
स्वस्थ रहें मस्त रहें!फलित हो यह भावना।
नारी शक्ति संगठन का दें
ज्वलन्त उदाहरण,
आगे आओ!सभी बहनें करने नूतन जागरण।
नैतिकता के दीप जलाएँ-प्रामाणिकता की बाती,
अनेकता में एकता बने विश्व में ख्याति।
सेवा, सद्द्भावना का सिंहनाद गुंजाएँ,
जात-पांत का भेद मिटाकर –
आओ सब मिल जाएं।
“कोरोना वायरस”से बने मुक्त जग सारा,
धरती के कण-कण में गूँजे-
विश्व शांति का नारा।
2020,बना’अतीत2021,को
नवनीत बनाएं,
भेद-भाव को भूलकर मैत्री दिवस
मनाएं।
छोटा-बड़ा न कोई सबको गले लगाएं।
सबको वर्ष2021की शुभकामनाएं।।

यह भी पढें   ब्रह्मर्षि समाज के साधारण सभा भव्यता के साथ संपन्न
कमला भंसाली जैन
राजविराज।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com