सहकारी कर्मचारी को लुटनेवाले ५ लुटेरे गिरफ्तार
काठमांडू, १ जनवरी । मैतिदेवी स्थित सन्दुस बचत तथा ऋण सहकारी संस्था में मार्केटिङ पद पर काम करनेवाले प्रेम गजमेर के ऊपर खुकुरी प्रहार कर लूटनेवाले ५ लुटेरों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । महानगरीय अपराध महाशाखा के पुलिस प्रमुख दीपक थापा के अनुसार असन निवासी रोहन नेपाली शाही, थानकोट निवासी अभय तुलाधर, जुम्ला निवासी हरि शर्मा, चक्रपथ निवासी अमित तुलाधर और नरदेवी निवासी रोहित शाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है ।
घटना गत पौष १५ गते की है । मंगल बाजार क्षेत्र से संकलित १ लाख ६६ हजार ९ सौ १५ रुपया लुटेरे समूह ने चाबहिल से लूट लिया था । पुलिस ने कहा है कि लुटेरे समूह से नगद, सहकारी के कागजपत्र, व्याग, पीडित को प्रहार किया हुआ खुकुरी और चोरी का ४ स्कूटर भी बरामद हुआ है । पुलिस ने यह भी कहा है कि घटना के संबंध अनुसंधान जारी है ।

