Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैवाहिक प्रस्ताव रखनेवाले बहुत होते है

 

मकवानपुर जिला के विभिन्न स्थलों में छायाङ्कन की गई भानु महर्जन द्वारा निर्मित और दयाराम दाहाल के निर्देशन में बनी नेपाली कथानक फिल्म ँदवाब’ ने हेटौडा में अपना छायांकन समाप्त किया है। इस में नायक आर्यन सिग्देल और नायिका नीता ढुंगाना का अभिनय है। साथ ही मकवानपुर जिला के स्थानीय कालाकार भी इस में नजर आएंगे। उसी दौरान चर्चित नायक आर्यन सिग्देल से हिमालिनी के सहकर्मी गोविन्द न्यौपाने से हर्ुइ बातचीत के कुछ प्रमुख अंश

“दवाब” के लिए हेटौडा को ही क्यो चुना गया –
आर्यन ः कथनाक ने काठमांडू से कुछ भिन्न स्थान की मांग की, इसलिए इस क्षेत्र को सुटिङ के लिए चुना गया।

यह भी पढें   दीपमाला ढकाल ने जीता 'मिस नेपाल 2026' का प्रतिष्ठित खिताब
Aryan-sindel-2
नायक आर्यन सिग्देल

“दवाब” कैसी फिल्म है – और इस में आप का चरित्र कैसा है –
आर्यन ः ‘दवाब’ समाजिक कथा में आधारित एक फिल्म है। जिस में पारिवारिक सम्बन्ध को उजागर किया गया है। और जहाँ तक मेरी भूमिका की बात है, मैं अपने दोस्तों के लिए जान देनेवाला एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति के रुप में प्रस्तुत हुआ हूँ।
आर्यन सिग्देल कहते हीं युवा प्रशंसकों की भीड लग जाती है, इसको आप कैसे लेते है –
आर्यन ः मेरे प्रशंसक मेरे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन प्रशंसकों में महिला की संख्या भी अधिक है। मैं उनका सम्मान करता हूँ। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कर सकता।
कोई-कोई आपसे वैवाहिक प्रस्ताव भी रखते होंगे, ऐसे में क्या करते है –
आर्यन ः मैं सिधे ‘नो’ कह देता हूँ। उन लोगों को समझाने का प्रयास भी करता हूँ। वैसा प्रस्ताव रखनेवाले बहुतेरे होते हैं।
“आप गर्लप|mेण्ड के साथ खूब मटरगस्ती करते है’, मिडिया में ऐसा आता रहता है। आप का क्या कहना है –
आर्यन ः मिडिया की बात मिडिया जाने लेकिन इस बात में कोई खास दम नहीं है।

यह भी पढें   दीपमाला ढकाल ने जीता 'मिस नेपाल 2026' का प्रतिष्ठित खिताब

चलिए प्रसंग बदलें, आप को कौन सा मौसम भाता है, और आप कैसा खाना पसन्द करते हैं –
आर्यन ः मुझे गर्मी का मौसम पसन्द है। और मैं साधारण खाना पसन्द करता हूँ, जिसमें मसाले और चिकनाहट कम हो।
सिने कलाकार प्रायः पीने के शौकीन होते हैं, आप… –

आर्यन ः यह विल्कुल स्वाभाविक है। इसे बुरा नहीं कहा जा सकता। कभी कभार भीडÞभाडÞ में कुछ लोग अपशब्द भी प्रयोग कर देते हंै, ऐसा नहीं होना चाहिए। बाँकी सब तो ठीक ही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com