Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली नयां दिल्ली की ओर प्रस्थान

 

काठमांडू, १४ जनवरी । परराष्ट्रमन्त्री परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञावली पड़ोसी देश भारत की राजधानी नयां दिल्ली की ओर प्रस्थान किए हैं । नेपाल–भारत परराष्ट्र मन्त्रीस्तरीय बैठक में सहभागिता के लिए बिहीबार मन्त्री ज्ञावली नयां दिल्ली की ओर गए हैं ।
तीन दिनों के लिए तय बैठक में नेपाल–भारत द्विपक्षीय सम्बन्ध, व्यापार, सीमा पारवहन, कोभीड–१९ विरुद्ध सहकार्य, पूर्वाधार, कनेक्टिभिटी, निमेष, कृषि, पर्यटन जैसे साझा विषयों में विचार–विमर्श होनेवाला है । भारतीय समकक्षी एस. जयशंकर की औपचारिक निमन्त्रणा में हुए भ्रमण के दौरान उच्च स्तरीय राजनीतिक भेटवार्ता भी होनेवाला है ।
मन्त्री ज्ञावली के भ्रमण टोली में परराष्ट्र मन्त्रालय और स्वास्थ्य मन्त्रालय के सचिव एवं अन्य सरकारी अधिकारी सहभागी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *