Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत सीमा विवाद समाधान के लिए तत्काल वार्ता शुरु होना चाहिएः पूर्व राजदूत रॉय

 
रंजीत रॉय, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १४ जनवरी । नेपाल के लिए पूर्व भारतीय राजजूत रंजीत रॉय ने कहा है कि नेपाल–भारत सीमा विवाद समाधान के लिए तत्काल दो देशों के बीच वार्ता शुरु होना चाहिए । उनका मानना है कि सीमा विवाद समाधान के लिए कुछ समय लग सकता है, लेकिन वार्ता तत्काल शुरु करना चाहिए । नेपाल के परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञवाली भारत भ्रमण में जाने से एक दिन पहले उन्होंने भारतीय संचार माध्यमों से बातचीत करते हुए ऐसा कहा है ।
पूर्व राजदूत रॉय ने कहा है कि परराष्ट्र मन्त्रीस्तरीय बैठक एवं राजनीतिक तह से वार्ता शुरु हो सकता है । उन्होंने आगे कहा– ‘समस्या समाधान के लिए कुछ लम्बा समय भी लग सकता है, लेकिन किसी न किसी रुप में हम लोगों को काम शुरु करना चाहिए । तत्काल प्राविधिक सर्वे टोली से काम भी शुरु कर सकते है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com