Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रम सिर्जना करने से अब घोषित चुनाव रुकनेवाला नहीं हैः मन्त्री नेम्वाङ

 
बसन्त कुमार नेम्वाङ/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १४ जनवरी । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री बसन्त नेम्वाङ ने कहा है कि पार्टी के भीतर से ही सरकार को असफल बनाने का प्रयास हो गया है, जिसके चलते प्रधानमन्त्री को बाध्य होकर संसद् बिघटन करना पड़ा । उन्होंने यह भी कहा कै कि घोषित चुनाव के विरुद्ध भ्रम सिर्जना करने से भी अब चुनाव रुकनेवाला नहीं है । पाँचथर जिला फिदिम नगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री नेम्वाङ ने ऐसा कहा है ।
मन्त्री नेम्वाङ को यह भी कहना है कि लोकतन्त्र में ताजा जनादेश के लिए चुनाव का घोषणा होना स्वभाविक और लोकतान्त्रिक विधि से सत्ता हस्तान्तरण का प्रक्रिया है और चुनावी प्रतिस्पर्धा के लिए सभी को तैयार होना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘पार्टी के भीतर से ही सरकार को असफल बनाने काम हुआ, ऐसी अवस्था में क्या करे ? इसीलिए ताजा जनादेश के लिए प्रधानमन्त्री द्वारा चुनाव में जाने का निर्णय हुआ है ।’
मन्त्री नेम्वाङ को कहना है कि लोकतन्त्र में चुनाव होना ही वैधानिक और लोकतान्त्रिक कार्य है । उन्होंने आगे कहा– ‘कुछ लोग कहते हैं कि संसद् बिघटन से देश बर्बाद हो गया है, प्रतिगमन हुआ है, गणतन्त्र संकट में पड़ गया है, लेकिन यह सब भ्रम है । इस तरह का भ्रम सिर्जना करने से अब घोषित चुनाव रुकनेवाला नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *